सवर्णों के लिए रखे घड़े से पानी पीने पर राजस्थान में 4-5 लोगों ने की दलित व्यक्ति की पिटाई

जैसलमेर (राजस्थान) में सवर्णों के लिए रखे घड़े से पानी पीने पर 4-5 लोगों ने कथित तौर पर एक दलित व्यक्ति को डंडे और लोहे की राॅड से पीट दिया। पीड़ित व्यक्ति के शरीर पर कई चोटें आई हैं और उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों ने गोलियां भी चलाईं।