सवाई माधोपुर में हनीट्रैप में फंसाकर नगर पालिका चेयरमैन का बनाया गया अश्लील वीडियो

सवाई माधोपुर (राजस्थान) में हनीट्रैप में फंसाने के बाद खिरनी के नगर पालिका चेयरमैन रूप सिंह डोई को बंधक बनाकर उनसे ₹1 करोड़ की फिरौती मांगने को लेकर एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल डोई, बंदूक की नोक पर उन्हें निर्वस्त्र कर एक निर्वस्त्र महिला के साथ संदिग्ध हालत में उनका वीडियो बनाया गया था।