सवाल उठे थे कि भारत के लोगों को वैक्सीन मिलेगी भी या नहीं: 100 करोड़ टीकाकरण पर पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण होने के बाद शुक्रवार को 'राष्ट्र को संबोधन' में कहा, "सवाल उठाए गए थे कि क्या भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा...पैसा कहां से लाएगा...भारत के लोगों को वैक्सीन मिलेगी भी या नहीं...।" उन्होंने कहा, "टीके की ये 100 करोड़ खुराकें हर सवाल का जवाब दे रही हैं।"