सशस्त्र बलों पर किए खर्च को अर्थव्यवस्था पर बोझ की तरह नहीं देखना चाहिए: सेनाध्यक्ष

सेना प्रमुख एम. एम. नरवणे ने गुजरात में एक संबोधन में कहा, ''सशस्त्र बलों पर किए खर्च को निवेश की तरह देखा जाना चाहिए...यह ऐसा निवेश है जिसकी पूरी वापसी होती है।'' उन्होंने आगे कहा, ''इसको अर्थव्यवस्था पर बोझ की तरह नहीं देखना चाहिए।'' बकौल नरवणे, किसी देश को समृद्ध बनाने के लिए एक शांतिपूर्ण माहौल की ज़रूरत होती है।