सस्ते एशियाई स्टील से ब्रिटेन में नौकरियों पर खतरा, डंपिंग ग्राउंड बनने की आशंका: टाटा स्टील UK
टाटा स्टील यूके ने चेतावनी दी है कि एशियाई देशों से आने वाला सस्ता स्टील उसके ब्रिटिश संयंत्रों में नौकरियों के लिए खतरा बन सकता है। साथ ही ब्रिटेन आयातित स्टील का 'डंपिंग ग्राउंड' बन सकता है। बकौल कंपनी, भारत समेत द्विपक्षीय व्यापार समझौतों के तहत टैरिफ-फ्री कोटा बढ़ने से घरेलू स्टील उत्पादकों को नुकसान हो सकता है।