सस्ते सेकेंड हैंड फोन खरीदने वाले हो जाएं सावधान! पकड़ सकती है पुलिस
एमपी के डीएसपी संतोष पटेल ने बताया है कि सस्ता सेकेंड हैंड फोन खरीदते वक्त सावधानी बरतें क्योंकि फोन चोरी का होने पर पुलिस पकड़ सकती है। उनके वीडियो में बताया गया कि www.ceir.gov.in पर 'Know Genuineness of Your Mobile Handset' विकल्प से आप फोन की असलियत जान सकते हैं और फोन चोरी का होने पर 'स्टोलन फोन' संदेश दिखेगा।