inshorts

सस्ता हुआ सोना, ₹1300 प्रति 10 ग्राम गिरी कीमत

दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमत में ₹1,300 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन ने बताया कि रिकॉर्ड ऊंचाई से लौटे 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को ₹1,13,300 प्रति 10 ग्राम रही। अमेरिकी फेडरल रिज़र्व के नीतिगत फैसले के एलान से पहले प्रॉफिट बुकिंग के चलते यह गिरावट आई है।