ससुरालवालों ने बहू के कमरे में लगाया हिडन कैमरा, केस दर्ज

हरियाणा के जींद की एक विवाहिता ने ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धोखे का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, दूल्हे ने सरकारी नौकरी का झूठ बोला और ससुरालवालों ने कमरे में हिडन कैमरे लगाकर निजी बातें रिकॉर्ड कीं। पुलिस ने उसके पति, सास और मामा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।