ससुर के बारे में सवाल पूछे जाने पर नाराज़ हुईं रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा
भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा एक इवेंट में अपने ससुर अनिरुद्ध सिंह के बारे में सवाल पूछे जाने पर नाराज़ हो गईं जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। वीडियो में रिवाबा कह रही हैं, "हम आज यहां किस लिए हैं? अगर आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।"