सहारा इंडिया में फंसे पैसों को लेकर सरकार ने दी नई जानकारी

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बताया है कि 28 जनवरी 2025 तक सहारा ग्रुप की कोऑपरेटिव सोसायटीज़ के 11,61,077 जमाकर्ताओं को कुल ₹2,025.75 करोड़ वापस किए जा चुके हैं। CRCS-Sahara Refund पोर्टल के अनुसार, अब ₹5,00,000 तक के क्लेम स्वीकारे जा रहे हैं जबकि पहले लिमिट ₹50,000 थी। वहीं, ₹5,00,000+ के क्लेम के लिए तारीख की घोषणा बाद में होगी।