inshorts

सहारा रिफंड में आई तेज़ी, बैंक अकाउंट में 7 दिन में भेजे गए ₹221 करोड़

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर निवेशकों को पैसे लौटाने की रफ्तार अब पहले के मुकाबले तेज़ हो गई है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ 7 दिनों में सरकार ने ₹221 करोड़ से ज़्यादा की रकम निवेशकों के खातों में भेज दी है। वहीं, अब तक 47 लाख से ज़्यादा लोग अपना पैसा वापस पा चुके हैं।