सहारा से रिफंड क्लेम करने का एक और मौका, इस पोर्टल पर अप्लाई कर ले सकते हैं रिफंड

सहारा ग्रुप की को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़ के डिपॉज़िटर्स का रिफंड क्लेम पहले रिजेक्ट हो गया हो या पेमेंट न मिली हो तो उसके लिए दोबारा रिफंड क्लेम किया जा सकता है। इसके लिए भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के रीसबमिशन पोर्टल mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission/#/home पर जाकर आवेदन करना होगा जिसके ज़रिए ₹5 लाख तक का क्लेम लिया जा सकता है।