सहारनपुर में ईद पर फिलिस्तीन का झंडा लहराने के आरोप में 5 लोगों को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ईद की नमाज़ के बाद फिलिस्तीन का झंडा लहराने के मामले में पुलिस ने 8 नामज़द और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने मामले में 5 नामज़द लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि इस दौरान लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाए थे।