सतना (मध्य प्रदेश) में एक आटे की मिल में सहकर्मी ने धूल साफ करने वाली एयर कंप्रेसर मशीन से एक शख्स के मलाशय में कथित तौर पर हवा डाल दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 'मस्ती के इरादे से' ऐसा किया था। पीड़ित ने आरोपी से पीठ साफ करने में मदद करने को कहा था।