सहपाठी पर हाथ उठाने वाले 6 वर्षीय बेटे को भारतीय CEO ने समझाया बुलिंग का मतलब, मंगवाई माफी
सहपाठी पर हाथ उठाने को लेकर 6-वर्षीय बेटे को बुलिंग का मतलब समझाते 'माय फंड बॉक्स' के सीईओ अनुज पॉल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बेटे से कहते हैं, "ऐसा नहीं करना चाहिए...अगर 3-4 बच्चे आपको मारने लग जाएं तो...इसे बुली करना कहते हैं...जो सबको तंग-परेशान करता है।" वह उसे स्कूल ले जाकर माफी मंगवाते हैं।