सहमति से लंबे समय तक संबंध बनाने के बाद शादी का वादा तोड़ना रेप नहीं माना जा सकताः हाईकोर्ट
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने शादी का वादा टूटने से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा, "दो वयस्कों के बीच लंबे समय तक सहमति से बने संबंधों में शादी का वादा टूटने पर उसे रेप नहीं माना जा सकता। रेप केस के लिए यह साबित करना ज़रूरी है कि शादी का वादा शुरू से झूठा था।"