inshorts

सहमति से सेक्स से पहले पार्टनर का आधार या पैन देखना ज़रूरी नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने दस्तावेज़ों में तीन अलग-अलग जन्मतिथि वाली कथित नाबालिग पार्टनर से रेप के आरोपी को हाल ही में ज़मानत दी। कोर्ट ने कहा, "सहमति से सेक्स से पहले पार्टनर का आधार या पैन देखना...या स्कूल रिकॉर्ड से उसकी जन्मतिथि को वेरिफाई करना ज़रूरी नहीं है।" दरअसल, आधार में लड़की की जन्मतिथि 1998 जबकि पैन में 2004 की है।