सहमति हमारे समाज में सबसे कमतर आंकी गई अवधारणाओं में शामिल: मैरिटल रेप पर राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मैरिटल रेप के मुद्दे पर रविवार को ट्वीट किया, "सहमति हमारे समाज में सबसे कमतर आंकी गई अवधारणाओं में से एक है।" उन्होंने लिखा, "महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे आगे बढ़ाना होगा।" गौरतलब है, दिल्ली हाईकोर्ट में वैवाहिक बलात्कार को अपराध की श्रेणी में लाने संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है।