पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने कहा कि उन्हें पिता के नाम का कोई दबाव नहीं है बल्कि गर्व है। 18 वर्षीय आर्यवीर ने हाल ही में इंडिया अंडर-19 टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में 28, 47 और 34 रन बनाए। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रोसेस और बैटिंग पर फोकस करेंगे।