सहवाग ने की आईपीएल मेगा ऑक्शन में 5 सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ियों की भविष्यवाणी

वीरेंद्र सहवाग ने 5 भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जो आईपीएल मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं। बकौल सहवाग, ईशान किशन मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय हो सकते हैं जिसके बाद श्रेयस अय्यर और शिखर धवन रह सकते हैं। सहवाग ने अपनी सूची में शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को भी शामिल किया है।