सहवाग ने निवेशकों को धोखा देने व कॉल का जवाब न देने पर शेयर की 'जालसाज़' की तस्वीर
वीरेंद्र सहवाग ने एक ट्वीट में निवेशकों को धोखा देने को लेकर एक सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट का ज़िक्र किया है। उसकी तस्वीर शेयर करते हुए सहवाग ने लिखा, "एक सिंडिकेट नेटवर्क में बतौर आर्थिक सलाहकार प्रीतम देउस्कर ने कई मासूम रिटेल इन्वेस्टर्स से पैसे ऐंठे हैं और निवेशकों की कॉल का जवाब देना बंद कर दिया है।"