सहारनपुर-पंचकूला नैशनल हाईवे-344 पर बने पुल से चोरी हुए करीब 4,000 नट बोल्ट्स

यमुनानगर (हरियाणा) के सहारनपुर-पंचकूला नैशनल हाईवे-344 पर बनेे एक पुल के करीब 4,000 नट बोल्ट्स चोरी हो गए हैं। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के इंजीनियर्स द्वारा निरीक्षण करने पर चोरी की जानकारी मिली और फिलहाल एनएचएआई की तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।