केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया जो सहारा ग्रुप ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़ के वास्तविक जमाकर्ताओं को उनके रिफंड पाने में मदद करेगा। शुरुआती चरण में यह पोर्टल ₹5,000 करोड़ वितरित करेगा जिसमें हर जमाकर्ता को ₹10,000-₹10,000 मिलेंगे। बकौल शाह, जमाकर्ताओं को रजिस्ट्रेशन के 45 दिन में रिफंड मिल जाएगा।