सहिष्णु मुस्लिमों को उंगलियों पर गिना जा सकता है और वे भी नकाब पहनकर रहते हैं: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह बघेल ने कहा है, "सहिष्णु मुस्लिमों को उंगलियों पर गिना जा सकता है।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसे मुस्लिम भी सहिष्णु होने का नकाब पहनकर रहते हैं जिससे उप-राष्ट्रपति, राज्यपाल या कुलपति का पद हासिल हो सके और जब सेवानिवृत्त होते हैं तब ऐसे बयान देते हैं जो उनकी वास्तविकता को दर्शाते हैं।