अमेरिका के लॉडरडेल (फ्लोरिडा) से सैन डिएगो जा रहे एक विमान का वीडियो सामने आया है जिसमें ठीक से मास्क पहनने को कहने पर एक कपल क्रू मेंबर्स से बहस करता दिख रहा है। कपल कथित तौर पर नशे में था जिसे विमान से उतार दिया गया। हालांकि शख्स ने कहा कि उन्हें 'सिर्फ एक' बार चेतावनी दी गई थी।