सांड के हमले से बचने के लिए यूपी में तालाब में कूदा 55 वर्षीय शख्स, हुई मौत
बदायूं (यूपी) के दातागंज में सांड से बचने के लिए तालाब में कूदे 55-वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। दातागंज के उप-ज़िलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पशुओं से फसल की रखवाली के लिए शख्स खेत जा रहा था और उसी दौरान यह घटना हुई। बकौल उप-ज़िलाधिकारी, जांच के आधार पर मृतक के परिजन को वित्तीय सहायता दी जाएगी।