सांप के काटने के बाद अस्पताल पहुंची महिला, अलमारी की चाबी खोने के चलते दवा न मिलने से हुई मौत
बिहार के जहानाबाद में सांप के काटने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती एक महिला की स्वास्थ्यकर्मियों की कथित लापरवाही के चलते मौत हो गई। बकौल परिजन, अस्पताल में सांप के काटने पर दी जाने वाली दवा थी लेकिन अलमारी की चाबी खोने से महिला को दवा नहीं मिली। महिला की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया।