सांप के काटने से यूपी में हुई महिला की मौत, घरवालों ने 36 घंटे तक फ्रीज़र में रखा शव

शाहजहांपुर (यूपी) में एक 42-वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, महिला को मृत घोषित किए जाने के बावजूद घरवालों ने झाड़-फूंक करने वाले को बुलाया और महिला के जीवित होने की आस में उसके शव को कथित तौर पर 36 घंटे तक फ्रीज़र में रखा।