जाजपुर (ओडिशा) के 45-वर्षीय जनजातीय शख्स किशोर बद्र ने गुरुवार को बताया कि पिछली रात एक सांप द्वारा डसने के बाद उसने बदला लेने के लिए उसे पकड़कर कई बार काटा जिसके चलते सांप की मौत हो गई। बकौल बद्र, ज़हरीले सांप को काटने पर उसे कोई दिक्कत नहीं हुई, वह एक वैद्य के पास गया जिसने उसका इलाज किया।