सांप के साथ पोज़ देने के दौरान यूपी में साधु को सांप ने काटा, हुई मौत
उन्नाव (यूपी) में सांप के साथ पोज़ देने के बीच सांप ने साधु को काट लिया और लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। वीडियो में साधु हाथ व गले में सांप को लपेटता हुआ नज़र आ रहा है।