अमेरिका में एक शख्स सांस लेने में समस्या को लेकर क्लीनिक गया जिसके बाद डॉक्टरों को उसकी नाक में अस्थानिक (एक्टॉपिक) दांत मौजूद होने का पता चला। डॉक्टर्स ने यह मामला दिसंबर-2021 में न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसन में प्रकाशित किया था। बकौल डॉक्टर्स, दांत हटाने के बाद मरीज़ की सांस लेने में आ रही समस्या ठीक हो गई।