सांसद के काफिले की कार के कथित तौर पर टक्कर मारने पर हरियाणा में घायल हुआ किसान

बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी के काफिले की कार ने गुरुवार को अंबाला (हरियाणा) में प्रदर्शन कर रहे एक किसान को कथित तौर पर टक्कर मार दी। बकौल घायल किसान, चालक ने हत्या की मंशा से उसे कुचलने की कोशिश की। इससे पहले, लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के काफिले ने किसानों को कथित तौर पर कुचला था।