इज़रायल में ‘यामिना पार्टी' की सांसद इडिट सिलमैन के सत्तारूढ़ गठबंधन से अलग होने के बाद प्रधानमंत्री नफटाली बेनेट के नेतृत्व वाली सरकार बुधवार को संसद में अल्पमत में आ गई। 8 राजनीतिक दलों वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के 120-सदस्यीय संसद में अब 60 सदस्य हैं। बहुमत न रहने की स्थिति में इज़रायल में 3 वर्षों में 5वीं बार चुनाव होगा।