inshorts

सांसद महेश शर्मा के नाम से फर्ज़ी वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर हो रही उगाही; उन्होंने जारी किया बयान

बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के नाम से वॉट्सऐप पर ग्रुप बनाकर लोगों से ठगी की जा रही है और इस संबंध में केस भी दर्ज हुआ है। सांसद शर्मा ने इसे लेकर कहा कि वॉट्सऐप पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करके अगर किसी से संपर्क किया जा रहा है, तो वह तुरंत सावधान हो जाएं।