साइकल से 1,250 किलोमीटर का सफर तय कर पटना से दिल्ली पहुंचेंगे एसएसबी के 15 जवान

आज़ादी के 75 साल के उपलक्ष्य में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने शनिवार को पटना में एसएसबी जवानों की साइकल रैली को हरी झंडी दिखाई। 15 एसएसबी जवानों का यह जत्था पटना से 1,250 किलोमीटर का सफर तय कर 2 अक्टूबर को राजघाट (दिल्ली) पहुंचेगा। दरअसल, सरकार के 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत इसका आयोजन हुआ है।