inshorts

साइबर कैफे में यूपी की 2 छात्राओं का किया गया गैंगरेप, बनाया वीडियो; ₹10000 भी वसूले गए

पुलिस के मुताबिक, कन्नौज (यूपी) में साइबर कैफे में फोटोकॉपी कराने गईं 2 छात्राओं को 4 युवकों ने बंधक बनाकर कथित तौर पर उनका गैंगरेप किया। एक आरोपी ने कथित तौर पर घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे प्रसारित करने की धमकी देकर ₹10,000 वसूले। पीड़िताओं ने ये रुपए घर से चुराए जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया।