साइबर हमले के दो हफ्ते बाद एम्स दिल्ली के मुख्य भवन में सर्वर सुविधा फिर शुरू हो गई है। 'एएनआई' के अनुसार, एम्स की सेवाएं इस सप्ताह पूरी तरह शुरू हो जाएंगी। बकौल 'एएनआई', लगभग 4,000 कंप्यूटरों को स्कैन किया गया है और भविष्य की सुरक्षा के लिए एंटीवायरस भी अपलोड किया गया है। इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद हैं।