साइलेंट किलर है ओमीक्रॉन, मैं 25 दिन बाद भी जूझ रहा हूं: सीजेआई एन.वी. रमणा

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एन.वी. रमणा ने सुप्रीम कोर्ट के ऑफलाइन सुनवाई पर पूरी तरह लौटने की मांग पर बुधवार को कहा, "यह (कोविड-19 का ओमीक्रॉन वैरिएंट) साइलेंट किलर है।" उन्होंने कहा, "मैं पहली लहर में संक्रमित हुआ था और चार दिन में ठीक हो गया लेकिन इस लहर में 25 दिन हो गए...मैं अब भी जूझ रहा हूं।"