inshorts

साक्षी ने जीता अपना पहला सीडब्ल्यूजी स्वर्ण, सीडब्ल्यूजी 2022 में भारत का 8वां स्वर्ण पदक

भारतीय रेसलर साक्षी मलिक ने शुक्रवार को महिलाओं के फ्रीस्टाइल 62-किलोग्राम इवेंट के फाइनल में कनाडा की एना गोडिनेज़ गोंज़ालेज़ को हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। सीडब्ल्यूजी-2014 में रजत और सीडब्ल्यूजी-2018 में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी का यह सीडब्ल्यूजी इतिहास का तीसरा पदक है। भारत ने अबतक सीडब्ल्यूजी 2022 में 8 स्वर्ण पदक जीते हैं।