inshorts

सागर से भोपाल आकर एक और हत्या कर चुका था सीरियल किलर: एमपी के गृह मंत्री

सागर (मध्य प्रदेश) में तीन चौकीदारों की हत्या के आरोपी 'सीरियल किलर' की भोपाल से गिरफ्तारी पर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि वह भोपाल में एक अन्य चौकीदार की हत्या कर चुका था। बकौल मिश्रा, आरोपी एक मृतक का मोबाइल अपने साथ भोपाल ले आया था जिसे फॉलो करते हुए उसे पकड़ा गया।