दिल्ली में साड़ी पहनी एक महिला को कथित तौर पर प्रवेश नहीं देने वाले रेस्टोरेंट 'अकीला' ने संचालन बंद कर दिया है। दरअसल, 21 सितंबर को निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट को वैध हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के बिना और गंदी स्थिति में पाए जाने के बाद नोटिस जारी किया गया था। रेस्टोरेंट को सरकारी भूमि के अतिक्रमण का भी नोटिस मिला।