साड़ी पहने हुई 62-वर्षीय महिला ने पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची चोटियों में से एक पर की चढ़ाई

बेंगलुरु की 62-वर्षीय महिला नागरत्नम्मा द्वारा पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटियों में से एक अगस्त्यकूडम (केरल-तमिलनाडु बॉर्डर) पर चढ़ाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। इंस्टाग्राम पर विष्णु नामक यूज़र ने नागरत्नम्मा का वीडियो शेयर किया था। बकौल विष्णु, नागरत्नम्मा ने कहा कि 40-साल पारिवारिक ज़िम्मेदारियां निभाने के बाद अब वह अपने सपने पूरे कर रही हैं।