सात्विक-चिराग की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन जीतने के बाद हासिल की विश्व नंबर-1 रैंकिंग
भारतीय शटलर्स सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने के बाद मंगलवार को पुरुष युगल विश्व रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया। सात्विक-चिराग की जोड़ी बीडब्ल्यूएफ की नई रैंकिंग में 99670 अंकों के साथ 2 पायदान चढ़कर 5 सप्ताह बाद फिर से शीर्ष पर पहुंच गई है।