सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में पुरुष डबल्स इवेंट में कांस्य पदक जीता। यह पहली बार है जब भारत ने इस चैंपियनशिप में पुरुष डबल्स में पदक जीता है। सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक के खिलाफ 77 मिनट में 22-20, 18-21, 16-21 से हार गए।