प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा से शुक्रवार को फोन पर बात की और पदभार ग्रहण करने के लिए उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मैं उनके (पीएम किशिदा) साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं...ताकि विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति व समृद्धि को आगे बढ़ाया जा सके।"