सानिया मिर्ज़ा ने अपने 20 साल के करियर को कहा अलविदा, दुबई में अपना आखिरी मैच हारीं
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने मंगलवार को अपने 20 साल के पेशेवर टेनिस करियर को अलविदा कह दिया। दुबई टेनिस चैंपियनशिप के विमेन्स डबल्स में वह अपनी जोड़ीदार अमेरिका की मैडिसन कीज़ के साथ पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं। सानिया व मैडिसन को रूस की वेरोनिका कुदरमेतो और ल्यूडमिला सैमसोनोवा की जोड़ी ने 4-6, 0-6 से हराया।