सानिया मिर्ज़ा ने कहा था मेरे बेटे को क्रिकेटर बनना चाहिए पर मैं यह नहीं चाहता: सरफराज़ अहमद
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज़ अहमद ने बताया है कि सानिया मिर्ज़ा सहित कई लोगों ने उनसे कहा था कि उनके बेटे अब्दुल्ला को क्रिकेटर बनना चाहिए लेकिन वह यह नहीं चाहते। सरफराज़ ने आगे कहा, "एक क्रिकेटर होने के नाते मुझे कई चीज़ें झेलनी पड़ी हैं और मैं यह नहीं चाहता कि अब्दुल्ला भी उनका सामना करे।"