साफ हवा 2019 में यूरोपीय संघ में 1.78 लाख लोगों की बचा सकती थी जान: ईईए

यूरोपीय पर्यावरण एजेंसी (ईईए) की रिपोर्ट के अनुसार, साफ हवा 2019 में यूरोपीय संघ (ईयू) में सूक्ष्म कणों के प्रदूषण से समय से पहले हुई 3.07 लाख लोगों की मौत में से कम-से-कम 1.78 लाख लोगों की जान बचा सकती थी। रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुसार वायु गुणवत्ता में सुधार करके मौतों को रोका जा सकता था।