पुलिस ने बताया कि मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में 24 अगस्त को कथित तौर पर सार्वजनिक स्थान पर सामूहिक नमाज़ पढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद 26 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा निरस्त कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की गहनता से जांच करने पर आरोप सिद्ध नहीं हुए जिसके चलते मुकदमा रद्द किया गया है।