सारा उपदेश लड़कियों के लिए ही क्यों होता है?: जेएनयू के सर्कुलर पर महिला आयोग प्रमुख

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने जेएनयू के उस सर्कुलर की आलोचना की है जिसमें कहा गया है कि 'यौन उत्पीड़न से बचने के लिए लड़कियों को अपनी हद तय करनी चाहिए।' उन्होंने इसे 'महिला विरोधी' बताते हुए कहा, "सारा उपदेश लड़कियों के लिए ही क्यों होता है?" शर्मा ने यूनिवर्सिटी से सर्कुलर वापस लेने की मांग की।